" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
" ज्योतिष भाग्य नहीं बदलता बल्कि कर्म पथ बताता है , और सही कर्म से भाग्य को बदला जा सकता है इसमें कोई संदेह नहीं है "- पं. दीपक दूबे
Pt Deepak Dubey

आपकी राशि के अनुकूल रंग

मानव जीवन रंगों के बिना उदास और सूना है| व्यक्ति पर उसके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले तथा उसके आस पास के रंगों का बहुत प्रभाव पड़ता है | रंगों के इस महत्व को समझ कर ही हमारे ऋषियों ने धार्मिक अनुष्ठानों  में विभिन्न रंगों के प्रयोग का समावेश किया है | कुमकुम , हल्दी , मेहँदी , गुलाल को धार्मिक कार्यों में प्रयोग किया जाता है | नव ग्रह पूजन में सूर्य  और मंगल को लाल रंग से ,चन्द्र और शुक्र को श्वेत रंग से , बुध को हरे रंग से , गुरु को पीले रंग से ,शनि तथा राहू –केतु को काले रंग से प्रदर्शित किया जाता है |  हमारे शरीर पर रंगों का प्रभाव बहुत ही सूक्ष्म प्रक्रिया से होता हैं | आज कल पाश्चात्य चिकित्सा में भी रंगों के प्रयोग पर अनुसंधान किया जा रहा है   जिसका बहुत सकारात्मक परिणाम मिल रहा  है |

आइए जानें आपके राशि के अनुसार अनुकूल रंग कौन से हैं जिनके अधिक प्रयोग करने पर आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी|

mesh मेष  : लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं ।  नीले, स्लेटी और काले और हरे रंग के प्रयोग से बचें|

 

vrishabha वृष: हरा, श्वेत मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, श्वेत ,गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें |

 

mithun मिथुन: हरा, श्वेत, मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें |

 

karka कर्क: लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं।  नीले, स्लेटी,  हरे और काले रंग के प्रयोग से बचें|

 

simha  सिंह : लाल, पीला, हरा , नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं।  नीले, स्लेटी  और काले रंग के प्रयोग से बचें|

 

kanya कन्या : हरा, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें |


tulaतुला
 :
हरा, श्वेत, मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें |

 

vrishchika वृश्चिक : लाल, पीला, नारंगी, श्वेत , गुलाबी रंग अनुकूल हैं।  नीले, स्लेटी  और काले रंग के प्रयोग से बचें| मंगल बहुत मजबूत हो तो गहरे लाल रंग से परहेज करें.

 

dhanu धनु : लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं।  नीले, स्लेटी, हरे और काले रंग के प्रयोग से बचें |

 

makara मकर:  हरा, श्वेत, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं . लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें |

 

kumbha कुम्भ  : हरा, श्वेत, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं | लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का प्रयोग कम करें |

 

meena मीन : लाल, भूरा, पीला, नारंगी,श्वेत, गुलाबी रंग अनुकूल हैं। नीले,  हरे ,स्लेटी और काले रंग के प्रयोग से बचें|

 

Rashifal 2019/राशिफल 2019


Puja of this Month
New Arrivals
Copyright © 2017 astrotips.in. All Rights Reserved.
Design & Developed by : v2Web