साप्ताहिक राशिफल 3 दिसम्बर – 9 दिसम्बर 2018
आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपके आय में वृद्धि होगी | भाग्य आपका सहयोगी रहेगा | किसी व्यापार-कार्य में सोच-समझकर धन निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा | शिक्षा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह काफी अच्छा है | शिक्षा के मामले में इस सप्ताह आप निर्णय बहुत सही लेंगे | किसी प्रकार की प्रतियोगिता अथवा परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त होगी | इस सप्ताह कोई योजना बनाना चाहते हैं, तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी परन्तु परिणाम तुरन्त नहीं मिलेगा | प्रेम-सम्बन्ध तथा वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह तनाव की स्थिति बनी रहेगी | रिश्तों को बेहतर बनाने का हरसम्भव आप प्रयास करेंगे | स्वास्थ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है |
सावधानी – अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें | रिश्तों में तनाव की स्थिति ना बनने दें |
कॅरियर और फायनेंस की दृष्टि से इस महीने व्यापार के क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा | परन्तु साझेदारी के कार्य में कठिनाई आएगी | विवाद होगा | दूसरों पर निर्भरता आपके लिये हानिकारक होगा | इसके कारण आपका कार्य रुकेगा | इसके कारण मानसिक तनाव बढेगा | व्यापार में नए-नए प्रयोग आपके लिए हानिकारक सिद्ध होगी | नौकरी के क्षेत्र में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है | आय में निरन्तरता बनी रहेगी | इस महीने आप काल्पनिक भय के शिकार होंगे | जो चीज नहीं है उसके बारे सोचकर आप भयभीत होंगे | आपके मन में नकारात्मक विचार आयेंगे | शिक्षा की द्रष्टि से यह महीना आपके अनुकूल है | जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं | उनके लिये अच्छी सफलता का योग बना हुआ है | आप किसी भी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे | परन्तु अधिक परिश्रम के बाद | क्रोध अधिक आयेगा | साथियों के साथ मनमुटाव होने की सम्भावना है | आपके मन में भविष्य को लेकर अजीबों गरीब विचार आयेंगे | जिसके कारण मन अशान्त होगा, वैवाहिक मामले और प्रेम-सम्बन्धों की दृष्टि से यह महीना बिल्कुल अच्छा नहीं है | विवाह की बात चल रही है तो उसमे कुछ अड़चने आ सकती है | विवाह को लेकार कोई झगड़ा या विवाद चल रहा हो तो उसमे और वृद्धि की सम्भावना है | तथा धन अधिक खर्च होगा ऐसा योग बना हुआ है | स्वास्थ की दृष्टि से यह महीना अच्छा है | लम्बे समय से चल रही कोई व्याधि या कष्ट से कुछ निजात मिलेगा | स्वास्थ सम्बंधित समस्या से राहत मिलेगा | धन खर्च बढेगा | वाणी पर नियंत्रण रखे |
सावधानी – किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें | व्यर्थ धन खर्च पर रोक लगावें | अपने मन में व्यर्थ के काल्पनिक विचार ना लायें |
मिथुन राशिफल 2019 सूर्य या चन्द्र राशि पर आधारित न होकर लग्न पर आधारित है. वर्ष 2019 का राशिफल मिथुन लग्न के जातकों के स्वास्थ्य , व्यापार , भाग्य और वैवाहिक जीवन से सम्बंधित है. मिथुन राशिफल 2019 बहुत ही सामान्य आधार पर है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे . अच्छे या बुरे परिणाम आपकी वर्तमान दशा- अंतर दशा पर निर्भर करते हैं.
विशेष :
देखें वीडियो :
आर्थिक स्थिति तथा कार्य व्यापर : इस वर्ष कॅरियर के क्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ेगा | कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन का योग बना हुआ है | आपके रहने का स्थान भी इस वर्ष में परिवर्तित हो सकता है | स्थान बदलने के कारण लोगों का बहुत अधिक सहयोग नहीं मिलेगा | जिसके कारण थकान बढ़ेगी | इस वर्ष यदि नौकरी छूटेगी तो दूसरी नौकरी जल्द ही मिलेगी | मार्च महीने के बाद कोई भी कार्य एक बार में नहीं होगा | इसके लिए आपको कई बार कोशिश करनी पड़ेगी | इस वर्ष बाधाओं के साथ उन्नति का योग बना हुआ है | आपका मन उद्वेलित रहेगा | जिसके कारण आपका निर्णय सही नहीं होगा | जो लोग आपके नीचे कार्य करते हैं, वो लोग आपकी उन्नति में विघ्न उत्पन्न करेंगे | आपके करीबी आपके पीठ पीछे बुराई करेंगे | आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होगी तथा धन हानि का भी योग बना हुआ है |
वैवाहिक जीवन तथा प्रेम-सम्बन्ध : प्रेम-सम्बन्धों और वैवाहिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत संवेदनशील है | विशेष रूप से नवम्बर तक का समय काफी नाजुक है | जीवन साथी के साथ बहुत तेज विवाद होने की संभावना है | नए रिश्ते नहीं बनेंगे | रिश्तों को लेकर कोर्ट-कचहरी तक बात जा सकती है, जो काफी लम्बे समय तक चलेगी | ऐसे में समय और बड़ी धन हानि होगी | जीवन साथी के स्वास्थ की समस्या परेशान कर सकती है |
शिक्षा : शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल है | इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में आप नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं | किसी भी प्रतियोगिता में सफल होंगे | पढ़ाई में मन लगेगा |
स्वास्थ्य: स्वास्थ की दृष्टि से यह वर्ष ठीक नहीं है | आप इस पूरे वर्ष पेट से सम्बन्धित बिमारी (गैस्टिक), आर्थराइटिस (गठिया), मधुमेह इत्यादि समस्या आपको परेशान कर सकती है | धार्मिक स्थल पर आप धोखे का शिकार हो सकते हैं |
सावधानी
राशिफल 2019/ मेष राशिफल 2019/ वृषभ राशिफल 2019/ कर्क राशिफल 2019/ सिंह राशिफल 2019/ कन्या राशिफल 2019/ तुला राशिफल 2019/ वृश्चिक राशिफल 2019/धनु राशिफल 2019/ मकर राशिफल 2019/ कुम्भ राशिफल 2019/ मीन राशिफल 2019
शुभम भवतु
पं. दीपक दूबे (View Profile)